Saturday, January 7, 2012

वो एक लड़की

वो एक लड़की,
वो मेरे जैसी, उदास लोगों की बस्तियों में,
वो तितलियों की तलाश करती थी,
वो एक लड़की
वो गोल चेहरा, वो काली आँखें,
जो करती रहती हज़ार बातें|

मिजाज सादा, वो दिल की अच्छी,
वो एक लड़की|सारी बातें वो दिल की माने,
वही करे वो जो दिल में ठाने,
कोई ना जाने उसकी मर्जी,
वो एक लड़की|
वो चाहतों के शबाब देखे,
मोहब्बतों के वो ख्वाब देखे,
वो खुद समंदर मगर है प्यासी,
वो एक लड़की|
वो दोस्ती के निसाब जाने,
वो जानती है एहद निभाने|
वो अच्छी दोस्त, वो अच्छी साथी,
वो एक लड़की|वो जाम चाहत का पीना चाहे,
वो अपनी मर्जी से जीना चाहे|
मगर है डरती, मगर है डरती|
वो एक लड़की|
मोहब्बतों का जो फलसफा है,
वो जानती है, उसे पता है|
फिर भी रहती डरी डरी  सी,
वो एक लड़की|
वो झूठे लोगों को सच्चा समझे,
वो सारे दुनिया को अच्छा समझे,
वो कितनी साडी वो कितनी पगली,
वो एक लड़की||

No comments:

Post a Comment