Wednesday, January 12, 2011

Love: Now-a-days

(आजकल के लड़के कैसे हो गए हैं )
 समर्पित भावनाओ का सदा उपहास करते हैं,
कि Use And Throw की Theory पे, अजब विश्वास करते हैं|
नए इस दौर के इन मजनुओं से दूर ही रहना,
मोहब्बत ये नहीं करते, ये Time Paas करते हैं||

कहेंगे आसमां से चाँद तारे तोड़ लाने की,
करेंगे बात ये ताउम्र रिश्ते को निभाने की|
मगर ये क्या करें, इन मनचले भँवरों की आदत है,
Juhi के साथ होकर भी, Chameli को लुभाने की||




(और लड़कियां कैसी हो गयी हैं)

इनकी आशिकी में जो मुंगेरीलाल हो जाये,
समुन्दर धीरे धीरे, घटते घटते, ताल हो जाये|
मधुर मुस्कान के बदले, चपत ऐसी लगाती हैं,
वो Birla हो की Tata, अंत तक कंगाल हो जाये||

इनके प्यार करने के नियम भी Hard होते हैं,
इनके दिल के दरवाजे पे, अक्सर Guard होते हैं|
उन्ही से दिल लगाती हैं, उन्ही पे जान लुटती हैं,
की जिनकी जेब में, दस बीस Credit Card होते हैं||

No comments:

Post a Comment