Wednesday, January 12, 2011

A sad story


एक दिन male चिड़िया ने female चिड़िया से पूछा : "तुम मुझे छोड़कर कभी चली तो नहीं जाओगी ?"
Female चिड़िया बोली "उड़ जाउंगी तो तुम पकड़ लेना|"
Male चिड़िया ने कहा : तुम्हें पकड़ तो सकता हूँ, लेकिन फिर 'पा' नहीं पाऊंगा |
ये सुनकर Female चिड़िया की आँखों में आंसू आ गए और उसने अपने पंख तोड़ दिए| उसके बाद वो male चिड़िया से बोली कि "अब हम हमेशा साथ ही रहेंगे|"
एक दिन जोर का तूफ़ान आने वाला था| तूफ़ान आता देख male चिड़िया उड़ने की बारे में सोचने लगा | उसको देखकर female चिड़िया ने उसे कहा "में उड़ नहीं सकती, तुम ही उड़ जाओ और अपनी जान बचा लो"
Male चिड़िया की इच्छा पूरी हो गयी| वह female चिड़िया को "अपना ख्याल रखना" कहकर किसी सुरक्षित स्थान पर चला गया|
जब तूफ़ान थम गया तो male चिड़िया अपने उसी पेड़ पर वापस आया जहाँ वो female चिड़िया को छोड़कर गया था |
female चिड़िया मर चुकी थी| मरने से पहले उस चिड़िया ने पेड़ की डाली पर कुछ लिखा......
"काश वो एक बार तो कहता कि में तुम्हे छोड़कर नहीं जा सकता, तो शायद में तूफ़ान के आने से पहले न मरती"
Moral of the Story : Love exists till the circumstances are good, otherwise nobody cares...

No comments:

Post a Comment